आगरा। लखनऊ मुख्यालय की टीम की छापे की कार्रवाई के बीच दो दवा विक्रेताओं के निधन पर दवा कारोबारियों में आक्रोश है। फव्वारा स्थित बाजार में दुकानदारों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए औषधि विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि औषधि विभाग की टीम मनमाने ढंग से जांच कर रही है। जांच के नाम पर शोषण किया जा रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के ताले तोड़कर सील लगाई जा रही है। इससे कारोबारी दहशत में है। यहां सैंपल, नकली, सरकारी दवाओं की कालाबाजारी हो रही है तो स्थानीय औषधि विभाग के अधिकारी क्यों नहीं मामले पकड़ते। प्रदर्शन में रामअवतार शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, नरेश राजोरा, पिंकी सक्सेना, सुनील अग्रवाल, राजू गुप्ता, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
आगरा फार्मा ने दिवंगत कारोबारियों को दी श्रद्धांजलि
- आगरा फार्मा एसोसिएशन ने फव्वारा पर शोक सभा करते हुए दिवंगत व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष अनूप बंसल, महामंत्री महेश अग्रवाल ने कहा कि छापे के बीच प्रेम जेसवानी और कमल कुमार के निधन से दवा व्यापारी सदमे में हैं। हरिओम सिंघल, सुनील गुप्ता, चंद्रकांत गुप्ता, ओमप्रकाश, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, महेश नारायणी, जगदीश राठी, पुनीत कालरा आदि ने शोक व्यक्त किया।