फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं....ये सुनते ही दरोगा को आया गुस्सा, पहले पीटा फिर चटवाया थूक; हुआ लाइन हाजिर

Sun, 28 Jul 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक दरोगा पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने और फिर थूक चटवाने का आरोप है। इस मामले में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाने की तोरा चौकी पर कलाल खेरिया निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार से मारपीट और थूक चटवाने के आरोप ने तूल पकड़ लिया है। चौकी इंचार्ज आकाश सिंह यादव को जांच के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया। अन्य पुलिसकर्मियों को भी दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटना के विरोध में शनिवार को लोधी समाज की एक बैठक कलाल खेरिया में हुई। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष उमेंद्र राजपूत, भाजपा जिलामंत्री डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि इस पूरे प्रकरण से केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी को अवगत करा दिया गया है।

 
विज्ञापन

वहीं मामले के तूल पकड़ने पर घटना की जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज आकाश सिंह यादव, दो सिपाही और दो प्रशिक्षु दरोगाओं को दोषी पाया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। युवक से अभद्रता की पुष्टि हुई है मगर थूक चटवाने के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने चौकी प्रभारी आकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें