कासगंज। अपराध नियंत्रण के लिए जिले में कार्ययोजना तैयार की गई है। एसपी ने तीन क्यूआरटी टीमें गठित कर दी हैं। टीमों का नेतृत्व निरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे। जबकि पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। टीम में एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और 15 आरक्षी रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने अपराध नियंत्रण के लिए यह कार्य योजना बनाई है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में क्यूआरटी टीमें बनाई हैं। इन क्यूआरटी टीमों का उद्देश्य है कि गंभीर घटनाओं की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित ड्यूटियां भी ली जा सकेंगी।
एसपी ने बताया कि यह टीमें पूरे जिले में काम करेंगी और जहां भी जरूरत होगी तत्काल यह टीमें भेजी जाएंगी। प्रभारी निरीक्षक इन टीमों के पर्यवेक्षण में लगे रहेंगे। एक टीम जो पुलिस कार्यालय पर रहेगी उसमें लगभग 40 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे।