एत्मादपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में रुचि नहीं लेने वाले शिक्षकों समेत 7 लोगों के वेतन रोकने के साथ मुकदमा दर्ज करने के आदेश एसडीएम ने दिए हैं।
एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभय सिंह ने कुबेरपुर के विमला देवी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका नसमी खान, गांव बेनई के सहायक अध्यापक हिमांशु अग्रवाल व आराधना सिंह, गांव छिरवाई में सह अध्यापिका दिप्ती शाक्य, बरहन के राष्ट्रीय इंटर कालेज के लिपिक पुनीत राजदा, सहायक अध्यापक पवन कुमार, बृजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।