फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए अग्निपरीक्षा

Fri, 24 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्य सचिव करेंगे प्रस्ताव की समीक्षा 
विज्ञापन

जल्द ही केंद्र सरकार को सौंपा जाना है प्रस्ताव

स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए नगर निगम को आज (शुक्रवार) लखनऊ में मुख्य सचिव के सामने अग्निपरीक्षा देनी है। वे प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के अन्य दावेदार शहर के प्रस्तावों का भी प्रजेंटेशन होगा। इसमें नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पहले चरण में मात खाने के बाद नगर निगम ने इस बार अपने प्रस्ताव में कई बदलाव किए हैं। इसमें न सिर्फ ग्रीन फील्ड एरिया को बदला गया है बल्कि स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित कार्यों के लिए फंडिंग के सोर्स भी बताए गए हैं। इस बार क्रिसिल कंपनी प्रस्ताव तैयार कर रही है। हालांकि दूसरे चरण के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव पर पिछले दिनों शहरवासियों के साथ मंथन भी किया गया था। इसमें कुछ लोगों ने अपने सुझाव दिए थे। इसके हिसाब से कुछ संशोधन भी किए गए हैं। अब निगम को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी परीक्षा देनी होगी। हालांकि पिछली बैठकों में आगरा के प्रस्ताव को काफी सराहा गया था। नये प्रस्ताव के तहत शहर में यातायात के स्मार्ट संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सड़कों और चौराहों के अलावा प्रमुख स्थानों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी, आटोमेटिक पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत स्वच्छ रखने के लिए हाईटेक सिस्टम का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं, एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत ताजगंज का कुछ हिस्सा, ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद के क्षेत्र को शामिल किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में हाईटेक सुविधाएं दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें