आगरा। सेवाकालीन शिक्षकों पर टीईटी लागू करने के निर्णय के विरोध में जनपद के शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के नेतृत्व में देशभर के शिक्षक 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कसाना ने कहा कि सेवाकालीन शिक्षकों पर टीईटी लागू करना तानाशाही निर्णय है, जिससे अनावश्यक दबाव बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि आगरा जनपद के शिक्षक भारी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में अशोक शर्मा, ओमवीर डागुर, मनोज शर्मा, राजेन्द्र त्यागी, हरेंद्र वर्मा, रविन्द्र सिंह, शिवनाथ बघेल, प्रदीप चौधरी, भानुवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।