फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूजीसी के नियमों का किया विरोध, कोर्ट का जताया आभार

Fri, 30 Jan 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूजीसी का विरोध करते लोग
विज्ञापन
आगरा। भगवान टॉकीज के एक होटल में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बैठक की। उसे शैक्षणिक वातावरण को खराब करने और समाज में भाईचारे को बिगाड़ने वाला बताया। सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के फैसले के बाद आभार जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं जो इन समाज विरोधी नियमों पर रोक लगा दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने इन नियमों को फिर से लागू करने या कोर्ट में पैरवी की तो सामान्य वर्ग भाजपा का विरोध करेगा। इस दौरान सतीश इंजीनियर, शीतल अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बॉबी, रूपेश अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें