फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन जागृति ने बदली सोच, वापस ली झूठी शिकायत

Wed, 17 Jul 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की मुहिम ऑपरेशन जागृति से महिलाओं की सोच में बदलाव हो रहा है। दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की सोच एक कार्यक्रम ने बदल दी। महिला ने पति व ससुरालीजन पर लगाए गए आरोप और झूठी शिकायत वापस ली। संकल्प लिया कि वह कभी भी झूठी शिकायत नहीं करेगी। घर की समस्या को दहलीज के अंदर ही सुलझाएगी।
विज्ञापन

जनपद में एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में शहर से लेकर देहात तक ऑपरेशन जागृति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही झूठे मुकदमे की कुप्रथा को समाप्त करने को लेकर भी जागरूकता लाने के प्रयास हो रहे हैं। इसका असर भी अब दिखने लगा है। थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजन के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र दिया था। मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बुधवार को ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम से प्रभावित हुई महिला ने थाने आकर अपनी गलती को स्वीकार किया। कहा कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने झूठी शिकायत दी थी। वह अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती और अपनी शिकायत को वापस ले रही है। महिला ने कहा कि अब वह समझ चुकी है कि झूठ ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। वह अब कभी भी झूठी शिकायत दर्ज नहीं कराएगी। इसके साथ ही अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें