फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मातमी धुन के साथ निकाला ताजियों का जुलूस

Wed, 17 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुहर्रम की दसवीं तारीख को नगर में ताजियों का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में अखाडे में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इमामाबाड़े से ताजिये निकाले जाने के बाद प्रमुख मार्ग से होते हुए देर रात करबला में सुपुर्द-ए खाक किए गए।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में तैयार किए गए ताजियों को लेकर ताजियेदार देर शाम आगरा रोड इमामबाड़ा पहुंचे। इमामबाड़े में ताजियों को सलामी दी गई। इसके बाद मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आजम खान की देखरेख में ताजियों का जुलूस निकाला गया। बड़े चौराहे पर ताजियेदारों सहित युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बड़ा चौराहा के बाद देवी गेट पुलिस चौकी, मदार दरवाजा पर भी करतब दिखाए गए। देर रात गमगीन माहौल में देवी रोड स्थित करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए खाक किया गया। सुरक्षा के लिहाज से ताजियों के जुलूस के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

इमाम हुसैन की याद में मरसिये पढ़े गए
भोगांव। बुधवार की सुबह ताजियों को इमामबाड़े से उठाकर सब्जी मंडी चौराहे पर पहुंचाया गया। इमाम हुसैन की याद में लोगों ने रोते हुए मरसिये पढ़े। ताजिये गलियो में भ्रमण करते हुए अपने-अपने इमामबाड़े पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के वाद एक वार फिर ताजिये अपने अपने इमामबाड़े से उठे। युवा हैरतअंगेज कारनामे करते हुए चल रहे थे। देर रात तक मरसिये पढ़ते हुए धीर-धीरे ताजिये मुख्य बाजार से निकाले गए। करबला में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। अहमद अली, अब्दुल जलील, फूलमिया, अयाज मंसूरी, नाजिम अली, अफसर नवाज,जमील अहमद, फैयाज हुसैन मौजूद रहे।

करहल में फातिहा ख्वानी हुई
करहल। इमाम चौकों व घरों में कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। शाम को जिन्होंने दसवीं मुहर्रम का रोजा रखा था, उन्होंने मगरिब की अजान पर रोजा खोला। ताजिया जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। जुलूस में दर्जनों की संख्या में ताजिया शामिल हुए। एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद

कुरावली, बेवर और घिरोर में गमगीन माहौल में मनाया मुहर्रम
कुरावली। बुधवार को मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया। गल्लामंडी स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया हाफिज मोहम्मद कलीम, अर्शील कुरैशी, अच्छे कुरैशी, अबरार अब्बासी, चांद फारूकी, साजिद फारूकी, वारिस फारूकी मौजूद रहे।
बेवर में मुहर्रम का जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया गया। ईदगाह मोहल्ले से शुरू होकर जुलूस प्रमुख मार्गों जीटी रोड, फर्रुखाबाद रोड, इटावा रोड होते हुए वापस ईदगाह स्थित कर्बला पर संपन्न हो गया। हाजी शमशाद अली, इरफान, दिलशाद अली, आरिफ मोहम्मद, दानिश मोहम्मद, खालिद, कामिल हुसैन मौजूद रहे।
घिरोर में मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। बुधवार शाम को मातम के बीच ताजिये को उठाया गया। छोटे ताजियों को जुलूस के रूप में शामिल करके करबला में ले जाए गए। एसडीएम सुप्रिया गुप्ता, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास तोमर, यामीन मोहम्मद, मोहम्मद तस्लीम, आफाक नियाजी, अब्दुल कलाम, अफजल अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें