प्रदेश में हुआ ऑपरेशन जागृति का शुभारंभ
एडीजी की ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए जिले के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महिलाओं की सुरक्षा और जागरुकता को लेकर एक नवंबर से ऑपरेशन जागृति की शुरुआत की गई। बुधवार को एडीजी आगरा जोन ने मथुरा से ऑनलाइन शुभारंभ किया। जिले के सभी अधिकारी व थानों में तैनात पुलिसकर्मी मीटिंग में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरुकता लाए जाने को लेकर पुलिस विभाग में नइ्र शुरुआत की गई है। बुधवार एक नवंबर को एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मथुरा में आयोजित ऑपरेशन जागृति का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इसमें जोन के सभी पुलिस अधिकारी व थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए। एडीजी ने संबोधन में कहा कि महिलाओं का क्या अधिकार प्राप्त हैं। वह किस तरह से अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकती हैं। इसकी जानकारी के लिए ऑपरेशन जागृति की शुरुआत की गई है।
पुलिस इस ऑपरेशन के तहत प्राप्त किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करेगी। साथ ही ऑनलाइन प्राप्त होने वाली महिला संबंधी शिकायतों पर भी निगरानी की जाएगी। विभिन्न आयोजन के जरिए महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किए जाने का कार्य किया जाएगा। ऑनलाइन बैठक में एएसपी राजेश कुमार, सीओ भोगांव सुनील कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, सीओ लाइन संजय वर्मा, सीओ करहल चंद्रकेश सिंह व सभी थाना प्रभारी व अन्य कर्मी शामिल हुए।