फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन जागृति ने बदल दी सोच, वापस ली झूठी रिपोर्ट

Wed, 03 Jul 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन जागृति ने बदल दी सोच, वापस ली झूठी रिपोर्ट
विज्ञापन

-ससुरालीजन पर लगाया था पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के ऑपरेशन जागृति अभियान का असर जिले में दिखाई देने लगा है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अभियान से प्रेरित होकर ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला वापस लिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन जागृति अभियान 2 की शुरुआत के साथ ही शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराने की कुप्रथा को समाप्त किए जाने को लेकर भी प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने ससुरालीजन के विरुद्ध दी गई झूठी शिकायत वापस ले ली गई। महिला ने एएसपी राहुल मिठास को शिकायत दी थी कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र के जरिए निस्तारण के प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार को महिला ने महिला ने शिकायत वापस ले ली। कहा कि वह घरेलू विवाद को अब घर पर ही अपनों के बीच सुलझाएगी। इसके बाद दंपती को पति के साथ वापस ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें