फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोबारा मतगणना की याचिका पर 5 को होगी सुनवाई

Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा मतगणना की याचिका पर 5 को होगी सुनवाई
विज्ञापन


- बेवर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के चुनाव का मामला

संवाद न्यूज एजेंंसी
मैनपुरी। बेवर नगर पंचायत चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने की याचिका पर अब 5 जुलाई को सुनवाई होगी। चेयरमैन सरितकांत भाटिया द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र का निस्तारण किया जाएगा। चेयरमैन पद के पराजित प्रत्याशी अरुण उर्फ अन्नू दीक्षित की याचिका पर जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में सुनवाई की जा रही है।

नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना नेशनल महाविद्यालय भोगांव में 13 मई 2023 को हुई थी। मतगणना केे बाद नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू को पराजित घोषित करके निर्वाचन अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने भाजपा प्रत्याशी सरितकांत भाटिया को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया था। इसके बाद पराजित प्रत्याशी अन्नू दीक्षित ने दोबारा मतगणना कराने के लिए जिला जज के न्यायालय में याचिका दायर की हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को याचिका दायर करने वाले अन्नू दीक्षित के बयान दर्ज होने थे। वह अपने वकील के साथ बयान दर्ज कराने न्यायालय में पहुंचे। चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में एक प्रार्थनापत्र देकर याचिका में पूरे तथ्य नहीं होने की बात कहकर याचिका निरस्त कराने की मांग की। जिला जज ने प्रार्थनापत्र का निस्तारण करने तथा याचिका दायर करने वाले के वकील का पक्ष सुनने के लिए पांच जुलाई की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें