फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जानें क्या है 'ऑपरेशन कन्विक्शन', बदमाशों के लिए बना काल...हर दिन 11 अपराधियों को मिल रही सजा

Mon, 19 May 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अपराधियों के लिए यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया 'ऑपरेशन कन्विक्शन' बदमाश और अपराधियों के लिए काल बन गया है। हर दिन 11 अपराधियों को सजा मिल रही है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन कनविक्शन में कमिश्नरेट पुलिस साक्ष्य संकलन और पीड़ितों के बयान कोर्ट में कराने पर विशेष जोर दे रही है। वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर अप्रैल तक पुलिस ने 561 प्रकरणों में 799 अपराधियों को सजा दिलाई। इस तरह हर दिन 11 अपराधियों को सजा दिलाई गई।
विज्ञापन



 

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस मुख्य केस को प्राथमिकता के आधार चुनती है। डीसीपी, एसीपी, पैरोकार और एडीजीसी की संयुक्त समिति केस के संबंध में निगरानी करती है। साक्ष्य जुटाने से लेकर कोर्ट में पेश करने और बयान कराए जाते हैं। इससे सजा का ग्राफ बढ़ रहा है।

 

आगरा की स्थिति प्रदेश में नंबर एक है। 799 में से 38 को 10 वर्ष, 51 को 5 से 9 वर्ष, 667 अभियुक्तों को 5 वर्ष से कम की सजा दिलाई गई। वर्ष 2024 में अप्रैल महीने तक 272 प्रकरण में 394 को सजा दिलाई गई थी। अगर, महिला अपराध की बात करें तो अप्रैल तक 50 प्रकरणों में 77 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इनमें 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा हुई है।
विज्ञापन

महिला संबंधी सुनवाई भी हुई तेज
परिवार परामर्श केंद्र में भी वर्ष 2023 में 546, वर्ष 2024 में 1053 और 2025 में 601 प्रकरणों की सुनवाई की गई। कमिश्नरेट में 112 महिला बीट क्षेत्र में 235 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। 44 एंटी रोमियो टीमें तैनात हैं। यह महिलाओं और बच्चियों को जागरूक कर रही हैं। इससे महिला अपराध में कमी आई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें