फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले स्कूल, बजी घंटी, खिले नौनिहालों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा/अमांपुर/पटियाली। कोरोना काल में लंबे समय से बंद कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालय बुधवार से खुल गए हैं। पहले दिन विद्यालय खुले, घंटी बजी, कक्षाएं संचालित हुईं और विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन मिला। शिक्षकों और साथियों से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में संख्या ठीक रही।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से विद्यालय खुले। ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए शिक्षण कार्य कराया गया। मास्क की अनिवार्यता के चलते शिक्षक और विद्यार्थी मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे। पटियाली के तहसील रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थी पहुंचे तो यहां अध्यापिका मंजू, शिक्षक सुधीर, हिमांशु ने बच्चों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 235 विद्यार्थी नामांकित हैं जिनमें से बुधवार को 58 स्कूल आए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए इन विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया गया है। अमंापुर क्षेत्र में भी विद्यालय खुलने पर परिषदीय स्कूलों में बच्चे पहुंचे। सिढ़पुरा के चांदपुर, बल्हारपुर में विद्यार्थियों का शिक्षकों ने स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय बल्हारपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. चंद्रशेखर शास्त्री ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की आरती उतारकर स्वागत किया गया।
- कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालय खुल गए हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। निरंतर निरीक्षण किए जाएंगे।- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें