मैनपुरी। कांग्रेस केे प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने मंगलवार को मैनपुरी ब्लॉक के गंाव करीमगंज में चौपाल लगाई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों केे साथ बैठक करके जिला पंचायत चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव का आइना होंगे। जिला पंचायत के चुनाव में कार्यकर्ता को ही पार्टी टिकट देकर चुनाव लड़ाएगी।
मंगलवार को मैनपुरी ब्लॉक के गंाव करीमगंज में लगाई गई गंाव चौपाल में प्रदेश महासचिव ने कहा पंचायत चुनाव लोकतंत्र का मजबूत आधार होते हैं। गंाव की छोटी सरकार का अपना अलग महत्व होता है। कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने का निर्णय लिया है। चुनाव के संबंध में आगरा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश भी दिए हैं।
कांग्रेस ने तय किया है जिला पंचायत चुनाव में बाहरी प्रत्याशियों के स्थान पर कार्यकर्ता को ही टिकट दी जाएगी। लेकिन चुनाव लड़ने वाले का जनाधार और उसकी छवि टिकट पाने का मुख्य आधार होंगे। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटें। पार्टी की नीतियां गंाव गांव जाकर लोगों को बताएं। पार्टी अब गंाव गंाव में गंाव संपर्क अभियान चलाएगी। इस मौके पर जीतू राठौर, दीपचंद्र भारती, प्रमोद पाल मौजूद रहे।