माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल है। एक जुलाई से विद्यालय खुलेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी भी आयोजन से दो दिन पूर्व दी गई। अवकाश के बीच प्रतियोगिता करा दी गई। विद्यालय खिलाड़ियों से संपर्क ही नहीं कर पाए। नतीजा टीम नहीं भेज पाए।
गत वर्ष भी नहीं खेले गए थे मैच
वर्ष 2018 में भी ऐसा ही हुआ था। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता कराई गई थी। बालक वर्ग के अंडर-14 और 17 आयु वर्ष में एक-एक ही टीम ही पहुंची। दोनों वर्गों में एमडी जैन इंटर कालेज की टीम को बिना मैच खेले विजेता घोषित किया गया था।
प्रदेशीय कार्यक्रम जारी होने बाद जिलास्तर की प्रतियोगिता के लिए समय कम मिला। विद्यालय भी बंद थे। टीम भेजनी जरूरी थी, इसलिए प्रतियोगिता कराई गई। आगे की प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा टीमों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराया जाएगा। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक