फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिहार के युवक ने ऑनलाइन गेम में सातवीं की छात्रा से की दोस्ती, बहकावे में आई नाबालिग को ले गया और फिर...

Sun, 11 Jul 2021 11:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती गेम खेलने के दौरान बिहार के जिला गया निवासी युवक से हो गई। पांच महीने तक युवक छात्रा से मोबाइल पर चैटिंग करता रहा।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम फ्री फायर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की 13 वर्षीय छात्रा की दोस्ती ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलते समय बिहार के युवक से हो गई। युवक ने छात्रा को अपनी बातों में लेकर अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। वो दिल्ली पहुंचकर बिहार ट्रेन से युवक के साथ चल दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कानपुर स्टेशन पर किशोरी को बरामद कर लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान बिहार के जिला गया निवासी युवक से हो गई। पांच महीने तक युवक छात्रा से मोबाइल पर चैटिंग करता रहा। इसके बाद मोबाइल पर बात भी करने लगा। युवक उसे अपने पास बुलाने लगा। छात्रा उसके बहकावे में आ गई। युवक  ने उसे कैंट स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली आने के लिए कहा। छात्रा शुक्रवार को सुबह तकरीबन आठ बजे घर से निकल गई। ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई।

युवक ने छात्रा और अपनी टिकट बुक करा रखी थी। वह ट्रेन में बैठ गए। उधर, परिजनों ने छात्रा की तलाश की। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की लोकेशन निकाली। यह आगरा कैंट और दिल्ली की आई। पुलिस ने आगरा कैंट के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जिसमें लड़की नजर आ गई। पुलिस ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। इसमें पता चला कि वो महाबोधि एक्सप्रेस में युवक के साथ सवार हुई है। इस पर जीआरपी को सक्रिय कर दिया गया। ट्रेन को दिल्ली के बाद टूंडला, कानपुर, प्रयागराज और गया रुकना था। टूंडला पर पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रेन चली गई। बाद में कानपुर में छात्रा को बरामद कर लिया। मगर, मंजीत हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पबजी की तरह है फ्री फायर
पुलिस ने बताया कि फ्री फायर आनलाइन गेम है। यह पबजी की तरह होता है। इसमें 50 से ज्यादा लोग एक बार में खेल सकते हैं।


राजनीति: कानून मंत्री प्रो. बघेल को बधाई देने के बहाने सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने उठाया हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें