फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल की जगह भेजा साबुन

Thu, 06 Sep 2018 06:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग का युवक और युवतियों में क्रेज है। कुछ फ्रॉड कंपनियां इसी का फायदा उठाते हुए युवाओं से लुभावने वादे कर ठगी का शिकार बना रहीं हैं। मोबाइल की जगह साबुन की टिक्की भेज कर बेरोजगार युवाओं की जेब पर डाका डाल रहीं हैं।  फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी विवेक यादव ने एक कंपनी से जे टू सैमसंग मोबाइल की बुकिंग की। कंपनी ने बेहतरीन पैकिंग में स्पीड पोस्ट से सामान भेजा। डाकिया स्पीड पोस्ट लेकर विवेक यादव के घर पहुंचा और उसे पार्सल थमा कर 4275 रुपये ले लिए। जब विवेक ने पार्सल खोला तो एक डिब्बी निकली। डिब्बी खोली तो उसके होश उड़ गए। डिब्बी में घड़ी डिर्टजेंट केक की दो टिक्की निकली। 

साबुन की टिक्की देख विवेक खुद को ठगा महसूस कर रहा है। वह डाकिया को पकड़कर थाने गया और कंपनी से रुपये वापस कराने की बात कही। इसके बाद थाने से विवेक को पोस्टमास्टर और साइबर सेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने युवाओं से इस तरह की फर्जी कंपनियों से ऑनलाइन शापिंग नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें