ऑनलाइन बुकिंग कर बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइक सवार चालक भी हादसे में घायल हुआ है।
बताया गया है कि लोहामंडी के गोकुलपुरा निवासी 63 वर्षीय छोटेलाल देहली गेट पर होटल में खाना खाने के लिए गए थे। वहां से ऑनलाइन दोपहिया बाइक बुक करके घर लौट रहे थे। थाना हरीपर्वत के सामने सूरसदन की ओर से आती तेज रफ्तार मेटाडोर ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया है। हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।