फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के लोगों को सुविधा: दूर हुई कागजों की बाधा, ब्याज के बिना गृहकर हुआ आधा, ऐसे भरें टैक्स

Thu, 23 Dec 2021 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरावासी अब हाउस टैक्स खुद जमा कर सकते हैं। वह भी बिना ब्याज के लगभग आधा टैक्स। एकमुश्त समाधान योजना पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम की गृहकर (हाउस टैक्स) जमा करने के लिए पेश की गई एकमुश्त समाधान योजना पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। इससे उपभोक्ता बिना ब्याज का लगभग आधा हुआ बिल खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है, जो बुधवार से लागू हो गया है। 
विज्ञापन

नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स वेबसाइट पर ओटीएस योजना का आइकन जोड़ा गया है, जिसे क्लिक करने पर ब्याज मुक्त राशि जमा करने का विकल्प मिलेगा। इस योजना के बाद सेंट जोंस कालेज और केंद्रीय हिंदी संस्थान का गृहकर बकाया 55 से 60 फीसदी तक कम हो गया। इस योजना का अब तक 185 लोग फायदा उठा चुके हैं, जिन्होंने 1.85 करोड़ रुपये नगर निगम में जमा कराए हैं। 
टैक्स पोर्टल पर ऐसे भरें गृहकर
- agrapropertytax.com वेबसाइट खोलें
- एप्लाई फॉर ओटीएस लिखे बटन पर क्लिक करें
- संपत्ति का नंबर डालकर सबमिट करें
- ब्याज माफ होकर बकाया बिल आपके सामने आ जाएगा
- पेमेंट पर क्लिक करें और दिए निर्देशों के अनुसार भुगतान करें
अगर संपत्ति नंबर नहीं है तो
- agrapropertytax.com वेबसाइट खोलें और जोन, वार्ड, मोहल्ला और मकान नंबर दर्ज करें
- ब्याज माफ होकर बकाया बिल आपके सामने आ जाएगा
- पेमेंट पर क्लिक करें और दिए निर्देशों के अनुसार भुगतान करें

अन्य विकल्प
ओटीएस योजना का फायदा ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट nagarnigamagra.com पर भी ले सकते हैं। अगर ऑनलाइन गृहकर जमा नहीं करा पा रहे हैं तो सरल फॉर्म पर अपना नाम, पता, मकान नंबर भरकर किसी निगम या कैंप कार्यालय में जमा करा सकते हैं।  इस फॉर्म पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर की भी आवश्यकता नहीं है।

समस्या हो तो इनसे करें संपर्क 
जोन                         नाम                       फोन नंबर
हरीपर्वत जोन      सुभाष चंद्र भारतीय         9458550005
लोहामंडी जोन    सुभाष चंद्र भारतीय         9458550005
छत्ता जोन          विजय कुमार                  7300740641
ताजगंज जोन      सीपी सिंह                     7300740647

हिंदी संस्थान ने जमा कराए 1.43 करोड़ रुपये 
खंदारी रोड स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान पर नगर निगम का 3.10 करोड़ रुपये बकाया गृहकर था। संस्थान पर इस साल का गृहकर 4,35,207 रुपये और पुराना गृहकर बकाया 1,38,94,687 रुपये था, जिस पर ब्याज के रूप में 1.66 करोड़ रुपये चुकाने थे। कुल गृहकर 3,10,03,523 रुपये बना। 
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने पर 1,66,73,624 रुपये माफ हो गए, जिसके बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान ने नगर निगम को 1.43 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जमा कराकर ओटीएस योजना का लाभ लिया। इस योजना से संस्थान को 1.66 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचा। इससे पहले सेंट जोंस कालेज ने गृहकर के बकाए 59,70,344 रुपये में से केवल 29,09,859 रुपये जमा कराया। इस तरह कॉलेज को 30.60 लाख रुपये की ब्याज में छूट मिल गई। 

'टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव किए'
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जो लोग ऑनलाइन ओटीएस का फायदा लेना चाहते हैं, उनके लिए पूरी तरह से फेसलैस व्यवस्था की गई है। बिना किसी अधिकारी, कर्मचारी के संपर्क के वह इस योजना में ऑनलाइन अपना बकाया गृहकर जमा करा सकते हैं। सॉफ्टवेयर में हमने बदलाव कर दिए हैं। 

'नेशनल चैंबर निगम से लगवाएगा शिविर'
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि नेशनल चैंबर ने ब्याज माफी की मांग की थी, जो नगर निगम ने अब लागू कर दी है, इसलिए औद्योगिक इकाइयों को इसका लाभ उठाना चाहिए। नेशनल चैंबर इसके लिए शिविर लगाने को तैयार है। नगर निगम के साथ मिलकर कैंप लगाया जएगा और चैंबर ओटीएस योजना के तहत बकाया संपत्तिकर जमा कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें