हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ से ज्यादा घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना अवागढ़ के गांव नगला धीरू से कई लोग पिकअप पर सवार होकर गंगा स्नान को सोरों जा रहे थे। मिरहची थाना क्षेत्र के इफको केंद्र के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
हादसे में पिकअप सवार शिव कुमार (28) पुत्र रामजीलाल निवासी नगला धीरू अवागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के नौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो