फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता के बाद भी जिले में क्षयरोग से हो रही मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षयरोग की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी क्षयरोगियों की मौत हो रही है। पिछले 15 दिनों में क्षयरोग से पीड़ित दूसरे मरीज की मौत हुई है। राजीवगांधी नगर निवासी क्षयरोग से पीड़ित एक मरीज ने मंगलवार की रात अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी क्षयरोग से पीड़ित राजेश (45) की मंगलवार की देर रात हालत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व 20 अप्रैल को एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी सिपाहीलाल की पत्नी संगीता (33) की क्षयरोग से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 15 दिन में क्षयरोग से यह दूसरी मौत है।
पिछले तीन महीने से स्वास्थ्य विभाग क्षयरोग की रोकथाम के लिए समय-समय पर अभियान चला रहा है। पहले सक्रिय क्षयरोगी खोजो अभियान चला, जिसमें घर-घर पहुंचकर मरीजों को खोजा गया। वर्तमान में दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भी क्षयरोगियों को खोजने और उपचार दिलाने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इन सभी योजनाओं और प्रयास के बाद भी युवा अवस्था में क्षयरोगियों की मौत हो रही है।
विज्ञापन

क्षयरोगियों को नियमित उपचार दिया जा रहा है। कुछ लोग उपचार में लापरवाही कर रहे हैं, जिसके चलते मरीजों की मौत हो रही है। क्षयरोगियों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है, समय से उपचार कराकर अपनी जान को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

- डॉ. आरपी सिंह, जिला क्षयरोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें