फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी कॉलोनी निवासी महिला निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराई शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी एक वृद्धा कोरोना संक्रमित निकली है। उन्हेें सीएमओ के निर्देश पर कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी मालती देवी उर्फ बनती देवी (80) को परिजन ने बुखार की चपेट में आने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी कोरोना जांच कराई गई। मंगलवार की देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में मालती देवी कोरोना संक्रमित पाई गईं। रात में ही सीएमओ के निर्देश पर मालती देवी को जिला अस्पताल से जिला महिला अस्पताल में संचालित किए जा रहे कोविड लेवल टू अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि मालती देवी की हालत में सुधार है, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें