फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोसीकलां में मिला ब्लैक फंगस का एक मरीज, ग्रेटर नोएडा में चल रहा इलाज, चार हुई संक्रमितों की संख्या

Fri, 21 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कोसीकलां में ब्लैक फंगस का नया मामला मिला है। मरीज का ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण के साथ ही ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आने लगे हैं। पिछले सप्ताह ब्लैक फंगस के तीन केस मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सर्विलांस टीम को ब्लैक फंगस के मामले खोजने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पांच ब्लैक फंगस के केस की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगी है, लेकिन केस से जुड़े संक्रमितों की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि कोसीकलां में एक केस मिला है। 

विज्ञापन

वृंदावन के बनखंडी क्षेत्र निवासी महिला को आगरा रेफर करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की है। हालांकि वृद्धा के परिवार के लोग अभी स्थानीय न्यूरो सर्जन से सलाह ले रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग को कोसीकलां में एक ब्लैक फंगस का केस मिला है। इस संक्रमित का उपचार ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। एक दिल्ली निवासी महिला और आगरा निवासी एक व्यक्ति में भी ब्लैक फंगस की शिकायत बताई जा रही है। यह दोनों संक्रमित अपने परिचित के यहां आकर ठहरे थे। इधर, सौंख में भी एक युवक में ब्लैक फंगस होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी इन केस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

जनपद में तीन ब्लैक फंगस के मामले पिछले दिनों मिले थे, इसके बाद आज कोसीकलां निवासी एक संक्रमित में ब्लैक फंगस होने की जानकारी मिली है। इसका ग्रेटर कैलाश में एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। - डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़े- 
 आगरा: फेसबुक पर इंस्पेक्टर को किया बदनाम, लगाए पांच लाख की रिश्वत के आरोप, भाजपा पार्षद और पति पर मुकदमा दर्ज

खौफनाक: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें