फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन में ब्लैक फंगस की संदिग्ध मरीज का ऑपरेशन, पांच संदिग्ध हैं कॉलेज में भर्ती

Fri, 21 May 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती पहली संदिग्ध मरीज (50 वर्षीय महिला) का ऑपरेशन ईएनटी रोग विशेष डॉ. अखिल ने गुरुवार शाम को किया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस की संदिग्ध मरीज का ऑपरेशन किया गया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच के बाद ब्लैक फंगस है या नहीं, इसकी पुष्टि हो जाएगी। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती पहली संदिग्ध मरीज (50 वर्षीय महिला) का ऑपरेशन ईएनटी रोग विशेष डॉ. अखिल ने बृहस्पतिवार शाम को किया। उन्होंने बताया कि महिला को संदिग्ध मानते हुए इलाज किया जा रहा है। मरीज में बीमारी खतरनाक स्थित पर न पहुंचे, इसके लिए एहतियातन ऑपरेशन किया गया। जिससे अंदर जो भी गंदगी है, उसे हटाया जा सके। 
डॉ. अखिल ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया। केओएच माउंट और हिस्टोपैथोलॉजी जांच कराई जाएगी। इसके बाद मरीज में ब्लैक फंगस की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज को मिले 50 इंजेक्शन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन स्तर से ब्लैक फंगस के इलाज के लिए 50 इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस समय ब्लैक फंगस के पांच संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से एक का बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया गया। शासन स्तर से प्राप्त इंजेक्शन का इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों पर ही किया जाएगा। बाहर के मरीजों के इलाज के लिए इंजेक्शन यहां से नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-
हैवानियत: पति ने गर्भवती पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, गुप्तांग पर किए थे प्रहार, आरोपी फरार
ब्लैक फंगस: संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत, एम्स में चल रहा था उपचार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें