फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, पांच की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस ने बुधवार को ट्रॉली की चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पांच अन्य साथी माैके से भाग गए। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की ट्राॅली, वारदात में इस्तेमाल हुआ ट्रैक्टर और पिकअप मैक्स आदि बरामद किए।
विज्ञापन


नगला बड़ा निवासी हरि सिंह ने सोमवार को थाने में तहरीर दी थी बताया कि 28 नवंबर रात को घर के पास खड़ी ट्राॅली चोरी हो गई थी। पुलिस को सूचना मिली की नगला बेहड़ मंदिर के अंडरपास पर कुछ लोग चोरी की ट्राॅली बेचने की कोशिश में हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार को मीठापुर निवासी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य साथी भाग गए।



पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मीठापुर निवासी जयवीर, उझावली निवासी डालचंद उर्फ बीके व सूरज, भोलपुरा निवासी वासुदेव उर्फ टिल्लू और श्रीभगवान उसके साथ वारदात में शामिल थे। चुराने के बाद ट्राॅली को नगला बेहड़ के जंगल में मिट्टी की टीले की आड़ में छुपाकर उस पर सफेद रंग कर दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें