फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद मांगना पड़ा भारी: एटीएम में बदल दिया बुजुर्ग का डेबिट कार्ड, खाते से निकल गए एक लाख; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Apr 2026 09:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एटीएम में बुजुर्ग के पीछे एक अज्ञात युवक खड़ा हो गया। चुपके से उनका एटीएम पिन नंबर देख लिया। उसने 5000 रुपये निकालने में मदद की। मदद के दौरान ही उसने डेबिट कार्ड बदलकर उन्हें दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। खाते से एक लाख रुपये निकल गए। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड पर एटीएम से रकम निकालने गए बुजुर्ग का डेबिट कार्ड युवक ने मदद के बहाने बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


श्यामो गांव निवासी छत्तर सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को शाम करीब 5:15 बजे वह फतेहाबाद रोड पर सागा इंपोरियम के सामने हिताची कंपनी के एटीएम पर रकम निकालने पहुंचे थे। एक अज्ञात युवक उनके पीछे खड़ा हो गया और चुपके से उनका एटीएम पिन नंबर देख लिया। उसने 5000 रुपये निकालने में मदद की। मदद के दौरान ही उसने डेबिट कार्ड बदलकर उन्हें दूसरा कार्ड पकड़ा दिया।

रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उनके एसबीआई खाते से करीब एक लाख रुपये निकल गए। जानकारी के अभाव में वह कार्ड तत्काल ब्लॉक नहीं करा सके। अगले दिन बैंक शाखा पहुंचकर कार्ड बंद कराया। रकम उन्होंने बुढ़ापे में काम आने के लिए जोड़ कर रखी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें