फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News:  बारिश में फसल हुई बर्बाद, खेतों की हालत देख टूट गया किसान; हार्ट अटैक से मौत

Wed, 08 Apr 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बारिश में हुई बर्बाद हुई फसल देखकर किसान को हार्ट अटैक आ गया। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो, विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेम नगर में बेमौसम बारिश से फ़सलों में हुई नुकसान को देखकर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

 
बुधवार को थाना मांट के गांव प्रेमनगर में किसान हीरालाल पुत्र बोदी सिंह की बारिश से फसल में हुई नुकसान को देख कर हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही भाकियू की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह गांव में पहुंचे। मामले की जानकारी प्रशासन को दी। 

मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार रूबी यादव से प्रशासन की तरफ़ से किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की गई। वहीं एसडीएम ऋतु सिरोही ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। परिवार को जो भी प्रशासन की तरफ़ से मदद मिल सकती है उसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें