रात दो बजे हुई मुठभेड़
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात तकरीबन दो बजे एक लाख के इनामी गुड्डू चौहान के कार से जाने की सूचना पर मिली थी। इस पर एसओजी और थाना रामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी की। सांती मार्ग पर बदमाश ने कार्बाइन से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 31 मुकदमे
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश गुड्डू चौहान के खिलाफ हत्या के 10 मुकदमों सहित कुल 31 मुकदमे दर्ज हैं।