कासगंज। अमांपुर ढोर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजकुमार (35) निवासी सिकंदराबाद शुक्रवार की शाम बाजार बाइक से खरीदारी के लिए दोस्त बंटी निवासी जवाहरपुर के साथ अमांपुर आया था। देर शाम वह अमांपुर से गांव वापस जा रहा था, ग्राम मुनीर नगर के निकट उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। वहीं, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जब राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। उसको अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल का अस्पताल में उपचार किया गया। अमांपुर के थाना प्रभारी रामसिय मौर्य ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।