खुद आ रहे जांच कराने
बीते 20 दिनों में आए चार संक्रमितों में पुष्टि तब हुई जब उन्होंने खुद अपनी जांच कराई। ऐसे में सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर जांच का दावा किया जा रहा है। इसमें मरीज संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकोंकी जांच में भी कोई संक्रमित नहीं मिला है।
संभल जाओ, बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से दुनियाभर में हड़कंप है। 77 से अधिक देशों में कोरोना का नया स्वरूप फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस चेतावनी के बावजूद बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर सख्ती नहीं बरती जा रही।
डब्लूएचओ की चेतावनी के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
सोमवार को लखनऊ में ओमिक्रॉन को लेकर बैठक हुई। मंगलवार को जिला प्रशासन आगे की रणनीति बनाएगा। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में रैंडम सैंपलिंग, स्क्रीनिंग और सर्विलांसको बढ़ाया जाएगा। सामूहिक गतिविधियों से लोग परहेज करें। कोविड व्यवहार व नियमों का पालन करें। बाजारों में बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध जुर्माना चालान किए जाएंगे।
सीटी स्कैन के दौरान मौत का मामला: इशारों से दर्द बयां कर इंसाफ मांग रहे मासूम दिव्यांश के मूकबधिर मां-बाप