फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ डेढ लाख रुपये की नकदी जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी रोड स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर शनिवार की रात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित सेवानिवृत्त जेई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड निवासी दीपसिंह लघु सिंचाई विभाग में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। रात को किसी समय घर में दाखिल हुए चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़ कर बक्सा व अलमारी से करीब एक लाख कीमत के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें