फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल पुलिस ने एक पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर कलक्ट्रेट पर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनका कहना है कि पुलिस दर्ज की गई धाराओं में ही कार्रवाई करें। अन्यथा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। अधिवक्ता संघ के अलावा कई राजनीतिक पार्टियों ने भी अपना सहयोग में आगे आए हैं।
विज्ञापन

करहल के पत्रकार ऋषिकांत दुबे पर जानलेवा हमला और लूट के मामले में कड़ी कार्रवाई न होने व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार कलक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। उधर करहल पुलिस ने एक आरोपी रिंकू निवासी गांव अहलादपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
धरना दे रहे पत्रकारों का कहना है कि पुलिस दर्ज की गई धाराओं के तहत ही कार्रवाई करें। तभी धरना प्रदर्शन समाप्त होगा। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ, टैक्स बार एसोसिएशन ने भी धरना में समर्थन दिया। सपा और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें