फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृद्धा न समझ सकी अंजान युवक की चाल...रूमाल झटकते ही खो बैठी होश; आंख खुली तो गायब थे जेवर

Tue, 30 Apr 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वृद्धा से पता पूछने के बहाने टप्पेबाज युवकों ने उसके जेवर उड़ा लिए। जब होश आया तो घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 

 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखती वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी में टप्पेबाज गिरोह ने वृद्धा को रुमाल सुंघाकर सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद ऑटो में बैठा कर भाग निकले। सोमवार काे आरोपी का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। पीड़िता ने एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज प्रथम की रहने वाली 65 वर्षीय प्रवीन साहनी रविवार शाम को बाजार गई थीं। रास्ते में युवक-युवती और बच्चा बराबर में चलने लगे। प्रवीना ने टोका तो यह मथुरा का पता पूछने लगे। इसी दौरान युवक ने जेब से रुमाल निकाल कर सुंघा दिया। वह सुधबुध खोने लगीं। टप्पेबाज उन्हें इसी हालत में रामबाग लेकर गए। वहां सोने-चांदी के जेवर उतरवा लिए।

इसके बाद वहां से ऑटो में ट्रांस यमुना के लिए बैठा दिया। भाड़ा अपनी जेब से दिया। काॅलोनी में उतरने के बाद वह एक घंटे बेसुध बैठी रहीं। होश में आने पर जेवर गायब देखे। तब परिजन को जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला दुर्गेश मिश्रा ने बताया फुटेज के आधार पर सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें