फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri 2024: महाकाल की तर्ज पर भांग से हुआ महादेव का शृंगार, किया गया  छत्र पूजन

Sat, 03 Aug 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 सावन शिवरात्रि पर कैलाश मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर महादेव का महाकाल की तर्ज पर भांग से शृंगार किया गया। 
 
विज्ञापन
कैलाश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर शुक्रवार को कैलाश महादेव का भव्य शृंगार चंदन के लेप और सिलबट्टे पर घुटी भांग से किया गया। सावन शिवरात्रि पर अपने आराध्य की ऐसी मनमोहक छवि देख भक्त आह्लादित हो गए। दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए छत्र पूजन भी किया गया।
विज्ञापन


 

महंत गौरव गिरि ने बताया कि सावन शिवरात्रि पर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। शाम को सिलबट्टे पर घुटी हुई भांग व भांग के पत्ते, चंदन से महादेव का भव्य शृंगार किया गया। इसी के साथ चांदी के छत्र चढ़ाकर पूजन किए गए। शाम को 108 दीपों से महादेव की भव्य आरती की गई। भजन संध्या में शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे। वहीं तीसरे सोमवार पर भव्य आयोजन के लिए कैलाश महादेव मंदिर मेले की तैयारियां भी चल रही हैं।

 

रविवार की शाम खुल जाएंगे पट
कैलाश महादेव महंत निर्मल गिरि ने बताया कि रविवार की शाम को कैलाश मेले का उद्घाटन होगा। इसी के बाद पूरी रात मंदिर के पट खुले रहेंगे। रातभर महादेव के अभिषेक होंगे। सोमवार की रात 10 बजे शृंगार आरती होगी और रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

सज रहीं दुकानें
मेले को भव्य बनाने के लिए शुक्रवार को सड़क किनारे झूले, भंडारे के पंडाल व खिलौने बेचने की दुकानें सजना शुरू हुईं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यमुना किनारे बैरिकेडिंग व पार्किंग की व्यवस्था भी कराई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें