फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri By-Election: मैनपुरी में ओपी राजभर ने उतारा प्रत्याशी, कहा- अखिलेश ने दिया तलाक, हमने किया कुबूल

Wed, 09 Nov 2022 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में ओपी राजभर ने बुधवार को सुभासपा के प्रत्याशी का एलान कर दिया। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने ताल ठोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (ओपी राजभर) ने बुधवार को सुभासपा प्रत्याशी का एलान किया। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत कश्यप इटावा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


ओपी राजभर बुधवार को किशनी क्षेत्र के गांव खिदरपुर पहुंचे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दिया जो उन्होंने कुबूल कर लिया है। शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव की लड़ाई सिर्फ वर्चस्व की लड़ाई है। आजम खां की विधानसभा की सदस्यता पर नियम के तहत कार्रवाई होने की बात कही।

जातिगत जनगणना बेहद जरूरी- राजभर

उन्होंने कहा कि सुभासपा आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर कार्य कर रही है। जिसके लिए सुभासपा ने सावधान यात्रा भी निकाली थी। पार्टी की मांग है कि अमीरों की तरह गरीबों के बच्चों को भी अच्छे स्तर की शिक्षा मिले। देश में एक संविधान होते हुए एक समान शिक्षा सभी को मिलनी चाहिए। राजनीति में हिस्सेदारी के लिए जातिगत जनगणना होना बेहद जरूरी है।

Trending Videos
विज्ञापन

ओपी राजभर ने कहा कि सुभासपा गरीब, शोषित और वंचित को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी। देश में समान शिक्षा का अधिकार और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी। 

पांच दिसंबर को होगा मतदान 

सपा संरक्षक सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद आठ दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें