फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में बाइक फिसलने से वृद्धा की हुई मौत

Mon, 16 Oct 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में बाइक फिसलने से वृद्धा की हुई मौत
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र में ग्वालियर बरेली हाइवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह निर्माणाधीन ग्वालियर बरेली हाईवे पर बाइक गड्ढे में फिसल गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पुत्र चोटिल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव बरौली कला निवासी रेशम देवी (60) सोमवार की सुबह पुत्र ओमेंद्र के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गांव प्रेमपुर छिबरामऊ कन्नौज जा रहीं थीं। बाइक जब थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्वालियर बरेली हाईवे पर गांव कूंडी के पास पहुंची। तभी सड़क पर एक गड्ढे में पहिया चले जाने की वजह से बाइक फिसल गई। बाइक से गिरकर व़द्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व़द्धा और घायल पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले गई। वहां चिकित्सकों ने रेशम देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के कुछ देर बाद ही परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें