घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को उस वक्त हुई जब वह शौच के लिए वृद्धा की झोंपड़ी के समीप लगे नल से पानी भरने के लिए गए थे। छोटेलाल के भतीजे रविंद्र ने बताया कि जब पत्नी जयदेवी दिखाई नहीं दी तो ग्रामीणों ने आवाज भी लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो लोग झोपड़ी पर पहुंच गए। यहां वृद्धा जयदेवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जबकि वृद्ध छोटेलाल चारपाई पर लेटे हुए थे।
छोटेलाल की उम्र अधिक होने के कारण वह कम सुनने के साथ ही उनको दिखाई भी कम देता है और विकलांग भी हैं। इसलिए वह घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। वृद्धा की हत्या की सूचना पर एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वृद्धा की ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई
पुलिस अधीक्षक देहात, डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
लूट के दौरान हत्या की आशंका
परिजनों का आरोप हैं कि घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने झोंपड़ी के अंदर किसी को नहीं जाने दिया। झोपड़ी के अंदर का सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा था। वृद्ध के पास करीब एक बीघा ही जमीन है।
वायरल वीडियो: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा..., बोला तो पत्नी चाकू लेकर पीछे पड़ गई, जान बचाकर भागा पति