फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सेंट जॉन्स कॉलेज की 175वीं वर्षगांठ पर टी-20 टूर्नामेंट, पूर्व छात्रों के बीच होगा मुकाबला

Thu, 30 Oct 2025 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सेंट जॉन्स कॉलेज में फिर बल्ले की ठक-ठक गूंजेगी। पूर्व छात्रों के बीच टी-20 टूर्नामेंट होने जा रहा है, जो कॉलेज की 175वीं वर्षगांठ को समर्पित होगा। 
विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज का मैदान एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। कॉलेज के पूर्व छात्रों के बीच होने वाला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार और भी खास रहेगा। यह मुकाबला कॉलेज की 175वीं वर्षगांठ को समर्पित है। टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन



बुधवार को कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में टूर्नामेंट की टी-शर्ट का अनावरण कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. पराग गौतम ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में 60 पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं, जो वर्ष 2020 या उससे पहले कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों को चार टीमों जोनियन पायनियर्स, जोनियन स्टैलियंस, जोनियन ग्लैडिएटर्स और जोनियन टाइटंस में बांटा गया है।

पायनियर्स की कमान अजय कदम, स्टैलियंस की प्रो. मनुकांत शास्त्री, ग्लैडिएटर्स की सुमित विभव और टाइटंस की धर्मेंद्र सिंह संभालेंगे। सुमित विभव और विवेक अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक टीम दो-दो मैच खेलेगी और पॉइंट्स व नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इस दौरान प्रो. राजीव फिलिप, डॉ. पराग गौतम, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. संजय जैन, डॉ. जॉन अभिषेक, डॉ. राम कुमार सारस्वत, विवेक अग्रवाल, भारत महाजन, अभिषेक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें