फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी पेंशन बहाल हो, कलेक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक

Fri, 29 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल हो, कलेक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक
विज्ञापन

भारत यात्रा जिले में पहुंची, शिक्षक नेता बोले, पुरानी पेंशन से कम में किसी और से समझौता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश भर में निकाली जा रही भारत यात्रा जनपद पहुंची। भारत यात्रा का जिले के शिक्षकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। तिकोनिया पार्क में आयोजित सभा में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र डबास ने कहा कि पुरानी पेंशन आंदोलन की सफलता से सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की एकजुटता ने कई राज्यों की हठधर्मी सरकारों को बदल दिया है और यदि मांग पूरी न हुई तो आगे भी यह दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली प्रांत की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता रानी ने कहा कि पुरानी पेंशन पाने के लिए चुनाव में वोट की चोट करनी होगी। उन्होंने कहा जो पार्टी पेंशन की बात करेगी शिक्षक और कर्मचारी उसी को वोट देंगे। प्रदेश प्रचार मंत्री वीरपाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आरपार की लड़ाई शुरू हो गई है इस लड़ाई का असर आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को अच्छी तरह से दिख जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने रैली में उमड़े सैकड़ों शिक्षक भाई एवं बहनों का आभार व्यक्त किया। पूर्व में शहर में नुमाइश पंडाल से लेकर कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रामचंद्र डबास सहित सभी प्रदेशीय पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एमपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, अवलेंद्र यादव किरन शाक्य, विनीता दुबे, अनामिका राठौर, अनिल्र, भारती सिंह, मीना शाक्य, प्रदीप यादव, डॉ. मनोज यादव, नंदलाल, हरेंद्र चौधरी योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें