दो महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक डौकी ने बताया कि शनिवार को हुई भोजराज की हत्या के मामले में मृतक के बड़े बेटे राजकुमार ने केस दर्ज कराया है। इसमें सियाराम, सत्यप्रकाश, बंटी पुत्रगण गंगा सिंह, शीला देवी पत्नी सियाराम, खेमचंद पुत्र अतरसिंह, बीरेंद्र, बुच्ची पुत्रगण सूरजपाल, प्रवेश पुत्र सियाराम , रामप्रसाद, अतरसिंह पुत्रगण गेंदालाल, रामेश्वर पुत्र तेजसिंह, यश कुमार पुत्र रामेश्वर, मान देवी पत्नी बुच्ची, हर देवी पत्नी सत्यप्रकाश, ममता पत्नी बंटी, नवल सिंह पुत्र कैलाशी, समर सिंह शामिल हैं। इसमें पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद सभी आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: डंपर ने कुचल दी 14 साल की लड़की, मौत पर फूट पड़ा आक्रोश; ढाई घंटे तक रहा जाम