फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामबाग फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, दो युवतियां घायल

Fri, 18 Nov 2022 01:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रामबाग फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने पीछे से एक्टिवार को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग फ्लाई ओवर पर शुक्रवाक दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया, जिससे एक्टिवा पर सवार एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


रामबाग फ्लाईओवर पर दोपहर 12 बजे के करीब एक एक्टिवा पर दो युवती और व्यक्ति भगवान टॉकीज की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। वह एक वाहन चपेट में आ गई, जिसके बाद एक्टिवा गिर पड़ी। 

हादसे में एक्टिवा सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मृतक बल्केश्वर के निवासी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें