फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाल योगी ने मंदिर में 12 साल के दिव्यांग बालक को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मंदिर के पुजारी ने बाल योगी पर दिव्यांग बच्चे को डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
थाने में बाल योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज में गरीब सेना संस्था के संस्थापक बाल योगी उर्फ मनोज शुक्ला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शांति भंग में बाल योगी को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मंदिर के पुजारी ने तहरीर दी थी। इसमें दिव्यांग बालक से मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि बाल योगी ने आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पंचकुइयां पर पंच भैरव मंदिर है। इसके पुजारी रमेश चंद तिवारी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के कमरे में बाल योगी उर्फ मनोज शुक्ला रहते हैं। क्षेत्र का ही 12 साल का बालक मंदिर में आता है। वह दिव्यांग है। पूजा अर्चना करता है। इसके बाद खेलता भी है। 

बृहस्पतिवार को बाल योगी ने बालक को बिस्कुट देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और डंडे से पिटाई कर दी। बच्चे की आवाज सुनकर वह पहुंचे। कारण पूछने पर बताया कि बच्चा शोर मचा रहा था, जिससे उनकी नींद खुल गई। पुजारी का दावा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बाल योगी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बाल योगी का पुलिस से कहना था कि पुजारी के आरोप गलत हैं, वह सिर्फ बच्चे को समझा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें