फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार के सफर में फटा कार का टायर, वृद्ध ने गंवाई जान

Sat, 24 Jun 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की जान चली गई। करहल क्षेत्र के गांव कंझरा के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आगरा निवासी वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के बघेल कालोनी निवासी सेवानिवृत्त नगर पंचायत कर्मी विशंभर नाथ बघेल (62) शनिवार को पुत्र हरेंद्र के साथ स्कार्पियो से एक रिश्तेदार को लखनऊ छोड़ने के बाद वापस घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे जब स्कार्पियो थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव कंझरा के समीप पहुंची। 

तभी कार का टायर फट गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही गाड़ी में फंसे पिता-पुत्र को निकालने के प्रयास किए। मगर तब तक विशंभर नाथ की मौत हो चुकी थी। हरेंद्र को गंभीर हालत में पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें