कासगंज के दरियावगंज थाना गांव में मंगलवार रात घर में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी गई। चेहरे पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं।
बुधवार सुबह घर के आंगन में चारपाई पर वृद्ध का खून से लथपथ शव मिला। घटना की सूचना पर एएसपी आदित्य वर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें :
राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
थाना गांव निवासी राज बहादुर (60) पुत्र फूल सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। बुधवार सुबह मृतक की पुत्रवधू संतोष और उसके भाइयों ने उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सिर, गर्दन, कान और पूरे चेहरे पर नुकीले धारदार हथियार के गहरे निशान थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि हत्या धारदार हथियार से की गई है।