फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिये चार दशक पहले कैसा था सावन का उल्लास, गूंजते थे गीत-मल्हार...

Wed, 22 Jul 2020 03:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सहेलियां इकट्ठा हो जाया करती थीं, गीत-मल्हार गूंजते थे, हंसी-ठिठोली होती थी
विज्ञापन
रेनू भदौरिया, समाज सेविका, बाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दशक पहले सावन का उल्लास अनूठा था। बाग-बगीचों में सहेलियां इकट्ठा हो जाया करती थीं, गीत-मल्हार गूंजते थे, हंसी-ठिठोली होती थी। मुझे याद है कि तालाब पर भुजरियां विसर्जन के मेले में नाच-गाने की महफिल सजती थी। सहेलियों के संग श्रृंगार कर घर से निकलती थी। शादी के बाद सहेलियों से मिलन की चाहत मायके खींच लाती थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जानिये आगरा में कैसा था सावन का माहौल, घरों की चौखट पर पड़ते थे झूले...

मेहंदी का रिवाज पति ने बना दिया था मजाक

शादी के बाद ससुराल में पहला सावन था। सांझ ढल गई थी। हाथ पर मेहंदी लगाने को पति ने प्रस्ताव रखा तो खुशी-खुशी लगवाने बैठ गई। उन्होंने मजाक में मेहंदी की जगह पर हाथों पर गाय का गोबर लेप दिया। यह मजाक यादगार लम्हों में शामिल हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महीनों पहले से मायके जाने की होती थी तैयारी
शादी के बाद सावन में मायके जाने के लिए महीनों से तैयारी होती थी। शादी के बाद पहली बार मायके में सहेलियों के साथ भुजरियां बोने को मिट्टी खोदने का रिवाज भी रोमांचक था।

एक गड्ढा कर लिया जाता था। साल भर में जिन युवतियों की शादी हुई होती थी, उनसे कूद कर इसे पार करने को कहा जाता था। ढंग से न कूदने पर पति का प्यार कम होने की बात बोलकर चिढ़ाती थी।            
                                       
भुजरियां विसर्जन को अब नहीं निकलतीं बेटियां                                                                        

37 साल पहले ब्याह कर बाह आई तो सावन की परंपराओं का नया आंगन मिला। सावन शुरू होते ही सास हाथ पर मेंहदी लगवा देती थी। हरी चूड़ियां पहनवा देती थीं। अब सब बदल गया है। भुजरियां विसर्जन को बेटियां भी घर से कम ही निकलती हैं। मेहंदी लगाने का रिवाज भी अब फैशन बन गया है। सावन आते ही पुरानी परंपराओं की यादों में मन डूब जाता है। - रेनू भदौरिया, समाज सेविका, बाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें