फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैनिक अस्पताल में आज होगा वृद्धा का ऑपरेशन

Mon, 08 Jan 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप: सैनिक अस्पताल में आज होगा वृद्धा का ऑपरेशन
विज्ञापन

लूट के दौरान बदमाशों के हमले में घायल हुई थीं
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुर खुर्द निवासी सैनिक की मां ओमश्री का ऑपरेशन मंगलवार को लखनऊ के सैनिक अस्पताल में होगा। शुक्रवार की रात वृद्धा घर में लूट के दौरान बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। नाती ने बताया कि ऑपरेशन के बाद ही सही स्थिति पता लग सकेगी।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर खुर्द निवासी सैनिक राजेश सिंह की वृद्ध मां ज्ञानश्री (70) पर शुक्रवार की रात घर में लूट करने आए बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। चारपाई पर लेटे समय ही सिर में किसी धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वृद्धा का इलाज सैनिक अस्पताल लखनऊ में चल रहा है। नाती दुष्यंत ने मंगलवार को फोन पर बताया कि दादी की एक आंख पहले ही सही नहीं थे। दूसरी आंख भी इस हमले में चली गई है। सिर में लगी चोटों की वजह से रक्त के थक्के जम गए हैं। हड्डियां भी टूटी हुईं हैं। मंगलवार को चिकित्सक का दल ऑपरेशन करेगा। इसके बाद ही हालत के बारे में पता चल सकेगा। वृद्धा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ
गांव वीरपुर कलां में लूट की घटना को स्थानीय पुलिस ने बहू की तहरीर को आधार बताकर चोरी में दर्ज कर लिया। इसके बाद भी अभी तक न तो खुलासा कर सकी है न हीं किसी संदिग्ध को ही हिरासत में लिया गया है। अन्य चोरी की घटनाओं की तरह ही पुलिस इस घटना को भी शायद ठंडे बस्ते में डाल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें