फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: हवालात में गुजरी शहर के नामी बिल्डर की रात, जानें पूरा मामला

Sat, 04 Jun 2022 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर जितेंद्र मंगला की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब रेरा से आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी होने के बाद तहसील सदर के अधिकारियों ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी बिल्डर हवालात से निकल नहीं सके।
 
विज्ञापन
जितेंद्र मंगला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जमीन और आवास दिलाने के नाम पर 19 लोगों से 17.55 करोड़ रुपये ऐंठने के आरोपी प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर जितेंद्र मंगला को रेरा से आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी होने के बाद तहसील सदर के अधिकारियों ने शुक्रवार को हवालात में बंद कर दिया। देर रात तक बिल्डर को छोड़ा नहीं गया था। 

विज्ञापन


यूपी भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ (रेरा) ने 19 वसूली प्रमाणपत्र जिलाधिकारी को वसूली के लिए जारी किए थे। दिसंबर 2021 में 38 करोड़ रुपये की संपत्तियां मोहम्मदपुर मौजा में कुर्क की गई थीं, फिर भी बकाया नहीं चुकाया गया। एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने 24.43 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर बिल्डर जितेंद्र मंगला को शास्त्रीपुरम स्थित निवास से हिरासत में लेकर सदर तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया।

तहसील की टीम ने पकड़ा

एसडीएम सदर निधि डोडवाल ने बताया कि मंगला के विरुद्ध उच्च न्यायालय ने परमिंदर सिंह संधू बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के मामले में भी आदेश जारी किए थे, जिस पर तहसील की टीम ने बिल्डर जितेंद्र को पकड़ा गया है। तहसील के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर से बकाया धनराशि जमा कराने को कहा गया है। 

इसलिए लिया गया हिरासत में 

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि रेरा से बिल्डर जितेंद्र मंगला के खिलाफ 17 करोड़ 55 लाख नौ हजार 384 रुपये की आरसी जारी हुई थी। इसी मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें