फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, लेकिन प्रस्तावित ट्रेनों के संचालन को नहीं मिली हरी झंडी

विज्ञापन
कासगंज का रेलवे जंक्शन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चार स्थानीय ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहा। रेलवे ने नई ट्रेनों के लिए तैयारियां कर ली हैं, लेकिन बोर्ड के अफसरों ने तीसरे और चौथे चरण की प्रस्तावित ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी नहीं दी है। जिससे स्थानीय यात्रियों को सहूलियत भरी यात्रा करने का मौका नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

अब तक कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन होते हुए विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें लंबी दूरी तक दौड़ रही हैं। लखनऊ, कानपुर, रामनगर, आगरा, मुंबई, मथुरा तक कुल पांच ट्रेनों के चक्कर लग रहे हैं। इन सभी के स्टॉपेज लंबी दूरी के हैं, ऐसे में स्थानीय यात्रा सुगम नहीं हो पा रही। पिछले महीने रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद इज्जतनगर मंडल के अफसरों ने कासगंज से चार ट्रेनें चलाने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश स्थानीय अफसरों को दिए। स्थानीय अधिकारियों ने तैयारियां कर ली हैं लेकिन अभी तक संचालन को बोर्ड की झंडी नहीं मिली है। स्थानीय यात्री हरवीर सिंह, राम प्रकाश का कहना है कि यदि स्थानीय ट्रेनें चलने लगें तो आसानी से कम दूरी के स्टेशनों तक की यात्रा हो सकेगी। रेलवे को निर्णय लेना चाहिए।
यह ट्रेनेें हैं प्रस्तावित
रेलवे चरणबद्ध तरीके से ट्रेनें दौड़ा रहा है। तृतीय चरण में रामनगर-आगरा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक और ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। जबकि चौथे चरण में कासगंज-कानपुर एक एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद कासगंज दो एक्सप्रेस अपडाउन चलाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अधिकारी का कहना
- अधिकारियों के निर्देश पर तैयारियां पूरी कराई गई हैं। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने पर ही प्रस्तावित ट्रेनें दौड़ सकेंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें