फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीवान जी फंसे': हसीन लड़की का वीडियो कॉल देख पुलिस कर्मी भूल गया खुद की मर्यादा; हकीकत सामने आई तो छूट पसीने

Thu, 01 Jun 2023 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस लाइन निवासी एक सिपाही का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सिपाही के पास व्हाट्सएप वीडियो चैट का लिंक आया था। इसके बाद युवती ने मीठी-मीठी बातें कर उसको फंसाया। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में यूपी पुलिस का वीडियो कॉल के चक्कर में बुरा फंस गया। साइबर अपराधियों ने पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। उससे 23 हजार रुपये ठग लिए। पहले पुलिसकर्मी को बातों में फंसाया और बाद में वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बना ली गई।

विज्ञापन

मोबाइल पर आया था लड़की का कॉल

पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का कहना है कि उसके मोबाइल नंबर पर 17 फरवरी 2023 को एक युवती का कॉल आया था। इसके बाद बातें करने लगी। झांसे में लेकर वीडियो कॉल करने लगी। आरोप है कि युवती ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल किया जाने लगा।

ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें
विज्ञापन


 

दी वीडियो वायरल करने की धमकी

रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। सामाजिक मान-मर्यादाओं को देखकर 23500 रुपये बताए गए बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद भी रुपये की मांग की जाती रही। तब पुलिस को तहरीर देकर कॉल करने वाले नंबर के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


ये भी पढ़ें -  'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान

 

विज्ञापन

दर्ज किया गया मुकदमा 

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में निवास करने वाला एक पुलिसकर्मी ठगी का शिकार हुआ है। वह एक अधिकारी का हमराह है। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

और भी पढ़ें -  
 पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा
मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें